Uncategorizedउत्तर प्रदेशदेश-विदेश

UP में 818 युवाओं को नई जिम्मेदारी, लखनऊ में CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश में सरकारी नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी 19 सितंबर को 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहें है। इसके लिए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के 21 चयनित अभ्यर्थियों को स्वयं नियुक्ति पत्र दिया , जबकि अन्य 797 अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किए । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी।
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए प्रदेश की सेवा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है उन्होंने कहा कि, डबल इंजन सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनके सपनों को नई पहचान दे रही है और प्रदेश की सेवा में नई ऊर्जा का संचार कर रही है आज लखनऊ में विभिन्न विभागों से चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने युवाओं बधाई देते हुए कहा कि नई ज़िम्मेदारियाँ संभालने जा रहे सभी युवाओं को अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

 

 

Related Articles

Back to top button