Uncategorized

बनारस स्टेशन से 52 यात्रियों को लेकर निकली वंदे भारत

बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन बनारस रेलवे स्टेशन से 52 यात्रियों को लेकर ट्रेन रवाना हुई। प्रयागराज मंडल के लोको पायलट, गार्ड ट्रेन को लेकर बनारस स्टेशन से रवाना हुए। खजुराहो दोपहर में ट्रेन पहुंची तो आधे से अधिक सीटें खाली ही दिखीं। रेल अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

बनारस से खजुराहो जाने वाली 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह 5.15 बजे बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना हुई। तय रूट के अनुसार ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी। इसके बाद विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट, बांदा, महोबा होते हुए खजुराहो अपने निर्धारित समय दोपहर 1.10 बजे पहुंच गई।

खजुराहो से दोपहर बाद 3.20 बजे रवाना हुई। कैंट स्टेशन पर ठहराव नहीं होने पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि कैंट से सुबह चित्रकूट, विंध्याचल सीधे जाने वाली ट्रेन बहुत कम है। इस मामले में रेल अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button