Uncategorized

BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद

बीएमसी चुनाव में जीत के बाद मुंबई के मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भाजपा की रितु तावड़े मुंबई की मेयर होंगी, जबकि शिवसेना ने संजय घाड़ी के नाम का एलान डिप्टी मेयर के लिए किया है।

बीएमसी चुनाव में जीत के बाद अब मेयर को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। मुंबई की मेयर बीजेपी की रितु तावड़े होंगी। जबकि डिप्टी मेयर शिवसेना के संजय घाड़ी होंगे।

मुंबई मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने पार्षद रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, शिवसेना ने डिप्टी मेयर पद के लिए संजय घाड़ी को नामित किया है।

बीएमसी चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं, वहीं शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। इस तरह इस गठबंधन ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया। बीएमसी चुनाव में मिली जीत के बाद मेयर को लेकर जारी सस्‍पेंस आज खत्‍म हो गया है।

11 फरवरी को होंगे चुनाव
ज्ञात हो कि बीएमसी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 11 फरवरी को किए जाएंगे। इससे पहले शनिवार को भाजपा ने मेयर के लिए रितु तावड़े को अपना उम्मीदवार घोषित किया, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

40 वर्षों बाद बीजेपी का मेयर
बीएमसी मेयर पद के लिए बीजेपी ने रितु तावड़े का नाम फाइनल कर लिया है। रितु तावड़े का नाम बीएमसी मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों की हुई अंतिम रणनीति बैठक में तय हुआ है। 40 वर्षों में यह पहला ऐसा मौका है, जब मुंबई में बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button