Uncategorized

भारत ने नीदरलैंड्स को रौंदकर T20 World Cup में लगातार 12वीं जीत दर्ज की

शिवम दुबे के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत ने नीदरलैंड्स को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरा दिया है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे और डच टीम को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 176 रन बना सकी और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने मुकाबले को 17 रनों से अपने नाम कर लिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए शिवम दुबे ने बेहतरीन बैंटिग की और अर्धशतक लगाया। दुबे ने 66 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इंडिया का स्कोर 193 रनों तक पहुंच सका। उनके अलावा भारत का अन्य कोई बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अपराजित सुपर-8 में एंट्री मारी है।

शिवम दुबे का शानदार प्रदर्शन

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा और अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया ने 69 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे और भारत का रन रेट भी धीमा था। ऐसे में दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। दुबे के अलावा कप्तान सूर्या ने भी 28 गेंदों पर 34 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 31, जबकि हार्दिक पांड्या ने 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। नीदरलैंड्स के लिए लोगन वान बीक सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।

भारत की नीदरलैंड्स पर जीत

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डच टीम ने काफी कोशिश की लेकिन ने 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना सकी। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती शानदार रहे। उन्होंने 3 ओवर में 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट के अपना नाम किए। तो वहीं बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी दुबे शानदार रहे, जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी एक-एक सफलता मिली। नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीडे ने सबसे अधिक 33 रनों की पारी खेली। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 17 रनों से अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button