Uncategorized

पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा मौसम, छाए बादल, बारिश के आसार

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक बादल छा गए। वहीं, पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी हिस्सों में भी तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि अन्य जगह मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की तेज रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की भी संभावना है और ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

उधर, शनिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 31.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

Related Articles

Back to top button