Uncategorized

जब सोनू निगम ने मंच पर धोए थे Asha Bhosle के पैर

हिंदी सिनेमा के लिए बीता रविवार एक काले दिन के समान रहा। इंडस्ट्री में बतौर सिंगर करीब 8 दशकों तक राज करने वालीं आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आशा ताई के यूं अचानक जाने से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है और तमाम सेलेब्स उनके देहांत पर शोक जता रहे हैं। गायक सोनू निगम ने भी आशा भोसले की मौत पर अपनी गमगीन प्रतिक्रिया पेश की है।

इसके साथ ही सोनू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वह आशा भोसले के पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं।

आशा भोसले के निधन पर सोनू निगम का रिएक्शन
12 अप्रैल संडे को आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मल्टीपल ऑर्गेन फेलियर के चलते जिंदगी की जंग हारने वालीं आशा ताई को लेकर सोनू निगम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक तस्वीर भी मौजूद है, जिसमें सिंगर आशा भोसले के पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में सोनून निगम ने लिखा है- हर एक दौर की सबसे महान गायिकाओं में से एक आशा भोसले का सफर का आज समाप्त हो गया। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के संगीत के सुनहरे दौर की आखिरी योद्धा ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया और हम सभी से अपनी अंतिम विदाई ली।

उन्होंने अपनी संगीत-साधना और अपनी जीवंत ऊर्जा से दशकों तक अरबों लोगों के जीवन को छुआ और प्रभावित किया। वह एक ऐसी उम्दा कलाकार रहीं, जिन्होंने जीवन के आखिरी पलों में भी रियाज के प्रति अपने जुनून से हम सभी को प्रेरित किया।आशा जी मैं आपके साथ बिताए उस पूरे सफर को हमेशा याद रखूंगा।

बात साल 1994 की है, जब मैं पहली बार आपसे मिला और आपके साथ गाना गाया। वहां से लेकर दिसंबर 2024 में हमारे आखिरी कॉन्सर्ट तक और पिछले साल हमारे साथ गाए गए आखिरी दो युगल गीतों तक, मैं इस पूरे सफर को गर्व और खुशी के साथ याद करूंगा। मैं बस इतना ही कह सकता हू कि चले तो गए हो, पर दिल अभी भरा नहीं।

मुंबई में आज अंतिम यात्रा
मायानगरी मुंबई में आज लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले की अंतिम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो आशा के जाने से सिनेमा जगत में संगीत की दुनिया के एक युग का अंत हो गया है।

Related Articles

Back to top button