मनोरंजन – Bharat Ki Tasveer

‘हाउसफुल 5’ के निर्देशक ने दीपिका के 8 घंटे काम की शिफ्ट का दिया साथ
हाउसफुल 5’ के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने दीपिका पादुकोण के काम करने के 8 घंटे की मांग को जायज ठहराया है लेकिन उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब इस फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी सुर्खियों में हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण की मां बनने के बाद से 8 घंटे की शिफ्ट की कथित मांग पर बात की है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की मांग का समर्थन किया है लेकिन कुछ शर्तों पर। आइए जानते हैं पूरा मामला।

कुत्ते के साथ वक्त बिताना पसंद करेंगे
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में तरुण मनसुखानी ने कहा कि 8 घंटे की शिफ्ट की मांग जायज है, लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले इस पर आवाज उठाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे अनुबंध में शामिल किया जाना चाहिए। तरुण ने कहा कि वह अपने बाकी वक्त घर पर रहना और अपने कुत्ते के साथ खेलना पसंद करेंगे।

फिल्म बनने से पहले बताना होगा
तरुण मनसुखानी ने कहा ‘(काम के बाद) मैं घर जाना चाहता हूं और अपने कुत्ते के साथ वक्त बिताना चाहता हूं। मैं इस बात को समझता हूं। आपको इसे फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट के वक्त बताना होगा ताकि हर कोई तैयार हो।’ उन्होंने कहा कि एक बार जब फिल्म फ्लोर पर आ जाती है, तो इसमें कई दूसरी चीजें शामिल हो जाती हैं, जैसे दूसरे अभिनेताओं का शेड्यूल, स्थान की अनुमति और पैसा।

फिल्म का बढ़ सकता है बजट
दीपिका पादुकोण की कथित 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बारे में उन्होंने कहा ‘कोई दिक्कत नहीं है। अगर आप आठ घंटे काम करेंगे तो हमें इतने ही अतिरिक्त दिन चाहिए। हालांकि इसके लिए आपको हमें पहले बताना होगा। ऐसा नहीं होगा कि आप सुबह 11 बजे मेरे पास आएंगे और 5 बजे कहेंगे कि मुझे जाना है। इसमें दूसरे अभिनेता भी शामिल होते हैं। जिस जगह पर शूटिंग हो रही है उस दिन के लिए वह जगह फिर से नहीं मिल सकती। इसका बजट भी बढ़ सकता है।

स्पिरिट से हटाई गईं दीपिका
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को कथित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटा दिया गया है। निर्देशक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सके। रिपोर्टों के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने मांग की थी कि काम के लिए 8 घंटे होने चाहिए जोकि 6 घंटे की शूटिंग के समय के बराबर है। इसके अलावा उन्होंने काम के घंटे बढ़ाए जाने पर अतिरिक्त वेतन की मांग की थी। अजय देवगन और मणिरत्नम जैसे कई सेलेब्स ने दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की कथित मांग के पक्ष में बात की है।

‘हाउसफुल 5’ के बारे में
आपको बता दें कि तरुण मनसुखानी की ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म कॉमेडी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन, कृति खरबंदा, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और जैकी श्रॉफ के अलावा कई कलाकार हैं।

2 जुलाई से पहले ही ओटीटी पर आ धमकेगी पंचायत! नए पोस्ट में मिल गया हिंट
पंचायत का सीजन 4 आ रहा है। अनाउंसमेंट के बाद से ही मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। इस बीच एक और नया पोस्ट सामने आया है जिसने फैंस को सस्पेंस में डाल दिया है। इस पोस्ट से मालूम पड़ रहा है कि मेकर्स रिलीज डेट से पहले ही पंचायत को ओटीटी पर उतारने पर सोच-विचार कर रहे हैं और उन्होंने इसका फैसला तो जनता के हाथों में सौंप दिया है।

पंचायत अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है। हल्की-फुल्की देसी कॉमेडी के साथ बनी पंचायत ने दर्शकों को एंटरटेन करने में 100 फीसदी सफलता हासिल की है। अब तक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं जो सफल रहे। अब बारी है चौथे सीजन की जिसकी अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही की गई थी। अब बस चंद महीने में इसकी स्ट्रीमिंग होनी थी, लेकिन उससे पहले ही मेकर्स ने एक नया बम फोड़ दिया है।

इस दिन रिलीज होने वाली पंचायत सीजन 4
जैसा कि आप जानते हैं कि पंचायत सीजन 4 इसी साल 2 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होने वाली है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही एक टीजर के साथ इसकी अनाउंसमेंट की थी। अब एक नए पोस्ट के साथ मेकर्स ने नया दांव खेल लिया है।

मेकर्स ने दिया रिलीज पर हिंट
नया पोस्ट फैंस के लिए एक नई सौगात लेकर आया है। प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पेज पर पंचायत सीजन 4 को जल्दी स्ट्रीम किए जाने का हिंट दिया गया है। एक लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है, “अगर पंचायत जल्दी आ गया तो मैं…।” वहीं कैप्शन में लिखा गया है, “तो क्या करोगे?”

अब फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन ले लूंगा।” एक ने कहा, “उस दिन की सारी मीटिंग्स कैंसिल कर दूंगा।” एक यूजर ने लिखा, “सीएटी एग्जाम की तैयारियां शुरू कर दूंगा।” एक यूजर ने कहा, “इमरजेंसी लीव।” एक ने लिखा, “तो पंचायत सीजन 5 का इंतजार करूंगा।”

WhatsAppXFacebookTwitterShare

हाउसफुल 5 के सामने फीकी पड़ी कमल हासन की फिल्म
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी और कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने रिलीज से पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फैंस के बीच चर्चा का विषय थी, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। जहां पहले दिन इसने ठीक-ठाक कमाई की, वहीं दूसरे दिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं कि ‘ठग लाइफ’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कितना कारोबार किया है।

‘ठग लाइफ’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी 37 साल बाद इस फिल्म के लिए एक साथ आई थी, जिसके चलते दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह था। हालांकि, फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों की राय बंटी हुई है। कई लोगों ने इसे औसत बताया, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर साफ दिखा।

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘ठग लाइफ’ ने पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे दिन यह आंकड़ा गिरकर 7.50 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके साथ ही फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई अब 23 करोड़ हो चुकी है।

‘हाउसफुल 5’ ने दी कड़ी टक्कर
‘ठग लाइफ’ की कमाई दूसरे दिन सिंगल डिजिट तक सिमट गई, जो दर्शाता है कि यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब नहीं हुई। इसके अलावा, 6 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने भी ‘ठग लाइफ’ को कड़ी टक्कर दी।

‘हाउसफुल 5’ ने अपने पहले दिन 23 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस प्रतिस्पर्धा ने ‘ठग लाइफ’ के कलेक्शन को और प्रभावित किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर ये दोनों फिल्में कैसा प्रदर्शन करती हैं।

‘ठग लाइफ’ की ओटीटी रिलीज की जानकारी
‘ठग लाइफ’ की ओटीटी रिलीज को लेकर भी खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 जून को रिलीज हुई यह फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। तमिल फिल्मों के लिए आमतौर पर थिएटर रिलीज के चार सप्ताह बाद ओटीटी पर डेब्यू करने का चलन है। ऐसे में ‘ठग लाइफ’ का डिजिटल प्रीमियर जुलाई की शुरुआत में होने की संभावना है। हालांकि अभी तक ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साधा नहीं की गई है।

बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली सुपरहिट मूवी टूरिस्ट फैमिली ओटीटी पर हुई रिलीज
मोस्ट एंटीसिपेटेड न सही, लेकिन कम बजट में बनी टूरिस्ट फैमिली इस साल की बेस्ट रेटेड मूवीज में से एक है। यह फिल्म कई बड़ी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन कोई भी इसका बाल भी बांका नहीं कर पाया। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने के बाद ओटीटी पर दस्तक दे दी है।

टूरिस्ट फैमिली 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अभिशन जीविंथ ने किया है, जबकि एम. शशिकुमार, सिमरन, मिथुन जय शंकर और कमलेश ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। 2 घंटे 30 मिनट की इस फैमिली ड्रामा ने अपने बजट के चार गुना ज्यादा कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के करीब 32 दिन बाद फिल्म सिनेमाघरों से उतर गई है और ऑनलाइन स्ट्रीम कर रही है।

किस ओटीटी पर रिलीज हो रही टूरिस्ट फैमिली?

टूरिस्ट फैमिली का लोग ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीम हो गई है। हाल ही में एक पोस्ट के जरिए इसका एलान किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “एक परिवार, एक सफर।” इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज कर दी गई है। 2 जून से यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। आप इसे हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई टूरिस्ट फैमिली की कमाई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूरिस्ट फैमिली को सिर्फ 16 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। मगर आज इस फिल्म ने अपने बजट से चार गुना से ज्यादा कमाई कर ली है। सैकनिल्क की मानें तो टूरिस्ट फैमिली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 86.54 करोड़ रुपये के करीब है। सिर्फ भारत में फिल्म ने नेट कलेक्शन 61.01 करोड़ रुपये कर लिया था।

क्या है टूरिस्ट फैमिली की कहानी?

टूरिस्ट फैमिली की कहानी की बात करें तो भारत में एक नई शुरुआत की चाहत रखने वाला एक श्रीलंकाई परिवार अपने प्रेम और दयालुता से एक अलग-थलग पड़े पड़ोस को एक जिंदादिल समुदाय में बदल देता है।

हाउसफुल 5 Advance Collection: रिलीज से पहले ही सिनेमाघर ‘हाउसफुल’
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। इसका अंदाजा आप फिल्म के एडवांस कलेक्शन से ही साफ लगा सकते हैं। अभी फिल्म को रिलीज होने में तीन दिन बाकी हैं और पहले से ही मेकर्स की झोली पैसों से भर गई है।

हाउसफुल 5 की रिलीज का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर हे हैं। यह फिल्म पहले पिछले साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी कारण यह सिनेमाघरों में नहीं पहुंच पाई। मगर अब 6 महीने के इंतजार के बाद 6 जून को फिल्म बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म को लेकर उत्सुकता इतनी बढ़ गई है कि तीन दिन पहले से ही सिनेमाघर हाउसफुल हो रहे हैं।

हाउसफुल 5 का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग 2 जून से ही शुरू हो गई थी। पहले ही दिन फिल्म के 24,238 टिकट बिक गए थे और कमाई 87.84 लाख रुपये पहुंच गई थी। अब दूसरे दिन भी फिल्म की अच्छी-खासी टिकट बिकी है।

सैकनिल्क के मुताबिक, अभी तक 8475 शोज में हाउसफुल 5 के कुल 45411 टिकट्स बिक गए हैं। इससे फिल्म की कमाई 1.51 करोड़ रुपये हो गए हैं।

वहीं ब्लॉक सीट के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन 4.78 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अभी से यह हाल है तो उम्मीद है कि पहले दिन हाउसफुल 5 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धांसू कलेक्शन कर सकती है।

अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी हाउसफुल 5

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 को अलग-अलग वर्जन (5A और 5B) में रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों वर्जनों का क्लाईमैक्स भी अलग होगा। तरुण मनसुखानी ने निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं।

परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने पर हिमेश ने दी प्रतिक्रिया
हेरा फेरी 3′ से परेश रावल के अलग होने पर गायक हिमेश रेशमिया ने प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले सुनील शेट्टी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

अभिनेता परेश रावल की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले परेश रावल ने एलान किया कि वह फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद इस फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार ने उन पर केस कर दिया। इस मामले पर अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस मामले पर अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया की प्रतिक्रिया आई है।

‘हेरा फेरी 3’ पर बोले हिमेश रेशमिया

हाल ही में हिमेश रेशमिया का मुंबई में एक कॉन्सर्ट हुआ। इस कॉन्सर्ट में सिंगर ने बिना परेश रावल का नाम लिए कहा ‘पहली वाली ‘हेरा फेरी’ में वह कमाल के थे, ‘हेरा फेरी 2′ में भी वो कमाल के थे और अब वो एक बार फिर से ग्रेट होंगे।’

इसके अलावा हिमेश ने अपने फैंस को उस वक्त हंसा दिया, जब उनसे पूछा कि नॉर्मल गाउं या नाक से गाउं?

‘फिर हेरा फेरी’ में हिमेश ने दिया म्यूजिक

आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने पहली वाली ‘हेरा फेरी’ में एक गाना गाया था। इसके बाद फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ में म्यूजिक दिया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘हेरा फेरी 3’ में भी वह म्यूजिक देंगे। हालांकि इस बात की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परेश रावल को लेकर सुनील शेट्टी से फैंस ने की गुजारिश

इससे एक दिन पहले अभिनेता सुनील शेट्टी ने परेश रावल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था ‘उस आदमी के लिए… जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का पावरहाउस है और उससे भी बेहतरीन इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान सर परेश रावल।’

सुनील शेट्टी की इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट करते हुए सुनील शेट्टी से गुजारिश की कि परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ के लिए मनाएं और उन्हें फिल्म में वापस लेकर आएं।

अदालत में है हेरा फेरी का मामला

आपको बता दें कि हाल ही में परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का फैसला किया है। अब मामला कोर्ट में है। बताया जाता है कि कथित तौर पर परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें सही स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी।

हाउसफुल 5: बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने आ रही कॉमेडी फिल्म
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर और गानों ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रेंचाइजी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसने फैंस का जोश और बढ़ा दिया है।

पहले दिन की बुकिंग में उमड़ा उत्साह

‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में अब बस कुछ दिन बाकी हैं, और एडवांस बुकिंग ने धमाल मचा दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन के लिए 24,238 टिकट बिक चुके हैं, जिनसे 87.84 लाख रुपये की कमाई हुई है।

ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह आंकड़ा 3.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फैंस की यह दीवानगी फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाती है। फिलहाल इन आकंड़ों में बदलाव की गुंजाइश है।

दो वर्जन में रिलीज होगी ‘हाउसफुल 5’

कोइमोई के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ का बजट 375 करोड़ रुपये है। यह पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है, जो दो अलग-अलग वर्जनों (5A और 5B) में रिलीज होगी। दोनों वर्जनों का क्लाइमेक्स अलग होगा, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा। फिल्म को लेकर साजिद ने कहा था कि दर्शकों को सिनेमाघरों में काफी अलग तरह का अनुभव होने वाला है।

‘हाउसफुल 5’ की स्टार-स्टडेड कास्ट

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसी अभिनेत्रियां भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो इसे और आकर्षक बनाती हैं।

अक्षय कुमार का व्यस्त शेड्यूल

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों काफी व्यस्त हैं। ‘हाउसफुल 5’ के बाद उनकी कई बड़ी फिल्में कतार में हैं, जिनमें ‘भूत बंगला’, ‘कन्नप्पा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ शामिल हैं। उनकी यह फिल्में भी फैंस के बीच उत्साह बढ़ा रही हैं।

‘स्क्विड गेम’ के तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज
‘स्क्विड गेम’ फ्रेंचाइची के पिछले दो सीजन को दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब इसके तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, वहीं इसकी रिलीज तारीख का भी एलान हो चुका है। इसके ट्रेलर में जबरदस्त फाइट सीन दिखाई गई है। इस सीजन का प्रशंसक बहुत दिनों से बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह तीसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। आइए जानते हैं इसे कब देख सकेंगे आप।

आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर ‘स्क्विड गेम’ के तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर लॉन्च किया। इस ट्रेलर में खिलाड़ी 456, सेओंग गि-हुन और अनजान फ्रंट मैन-वन के बीच एक खौफनाक फाइट दिखाई गई है। वहीं, इस सीजन में गी-हुन अभी भी अपने दोस्त जंग बे की मौत से सदमे में है और उसे गार्डों से भिड़ते हुए देखा जाता है। साथ ही उन्हें गार्डों से बार-बार पूछते हुए देखा जा सकता है, ‘तुमने मुझे क्यों नहीं मारा? तुमने मुझे क्यों जिंदा रखा? इसका आखिरी सीजन दर्शकों को बेहद रोमांच देने वाला है।

इस दिन रिलीज होगा यह सीजन

‘स्क्विड गेम’ का तीसरा और आखिरी सीजन 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस वेब सीरीज का निर्माण, लेखन और निर्देशन ह्वांग डोंग-ह्युक ने किया है। इस सीजन के कलाकारों की बात करें तो इसमें गि-हुन के रूप में ली जंग-जे के अलावा ली ब्यूंग-हुन, यिम सी-वान, कांग हा-नेउल, वाई हा-जून, पार्क ग्यू-यंग, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ए-सिम, जो यूरी, ली डेविड और रोह जे-वोन जैसे कलाकार शामिल हैं।

नेटिजंस को नहीं हो रहा इंतजार

‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर और रिलीज डेट आते ही दर्शक खुशी से झूम उठे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें इसका इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने कहा ‘स्क्विड गेम’ सीरीज दुनिया की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह बहुत ही रोमांचित हैं इस नए सीजन के लिए।

जून में धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जून 2025 का महीना जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कई चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज डेट तय हो चुकी है। थ्रिलर, एक्शन, कॉमेडी और रियलिटी शोज़ की भरमार जून में OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगी। खास बात ये है कि हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी अब घर बैठे स्ट्रीम की जा सकेंगी। चलिए जानते हैं इस महीने की सबसे चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी डिटेल

‘स्टोलन’ से खुलेगा जून का खाता

4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘स्टोलन’ की स्ट्रीमिंग शुरू होगी। करण तेजपाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और वर्धन शुभम की दमदार जोड़ी दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखने का वादा करती है।

6 जून को डबल धमाका

6 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जबरदस्त एक्शन फिल्म ‘जाट’, जो अप्रैल में थिएटर्स में धूम मचा चुकी है। इसी दिन प्राइम वीडियो पर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी ‘भूल चुक माफ’ भी दस्तक देगी, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर चुकी है।

12 जून को दो बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

12 जून से प्राइम वीडियो पर रियलिटी सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ की शुरुआत होगी, जिसे करन जौहर होस्ट करेंगे। इसमें हर हफ्ते गुरुवार रात 8 बजे नया एपिसोड आएगा। इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी स्ट्रीम होगी, जो थिएटर्स में कमाल न दिखा पाई थी लेकिन OTT पर नया जीवन पा सकती है।

जलियांवाला बाग की अनकही दास्तान

13 जून को जियो होस्टार पर ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ रिलीज होगी। इस ऐतिहासिक ड्रामा में अक्षय कुमार और आर माधवन जैसे सितारे एक सच्ची घटना को परदे पर पेश करेंगे। फिल्म न्यायमूर्ति शंकरण नायर के संघर्ष को केंद्र में रखती है।

‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन भी तैयार

नेटफ्लिक्स पर इसी दिन यानी 13 जून को एक्शन और क्राइम से भरपूर ‘राणा नायडू’ का सीजन 2 भी स्ट्रीम होगा। पहला सीजन 2023 में आया था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। इस बार भी राणा और वेंकटेश दग्गुबती की जोड़ी जबरदस्त हंगामा मचाने को तैयार है।

कपिल शर्मा की वापसी

21 जून को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। कपिल शर्मा के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे फेवरेट कॉमेडियन्स फिर से लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैं।

‘स्पेशल ऑप्स 2’ का भी इंतजार

नीरज पांडे की सुपरहिट सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ का दूसरा सीजन भी जून में प्राइम वीडियो पर आने वाला है, हालांकि इसकी तारीख का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। के के मेनन और करण टैकर जैसे सितारों के दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर ये सीरीज एक बार फिर जासूसी की दुनिया में ले जाएगी।

सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

जून 2025 में सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि इस महीने 6 बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ से शुरुआत होगी, जिसे मणि रत्नम ने निर्देशित किया है। इसके बाद ‘हाउसफुल 5’, ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेरा’, ‘मां’ और ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ दर्शकों को मनोरंजन का तगड़ा डोज़ देंगी।

यानी साफ है, जून 2025 में ओटीटी और थिएटर्स दोनों पर ही एक से बढ़कर एक कंटेंट की बौछार होने वाली है। दर्शकों के पास हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिलेगा। चाहे आप एक्शन पसंद करते हों, थ्रिलर, कॉमेडी या इतिहास। ये महीना ओटीटी लवर्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा।

Kamal Hassan के विवादित बयान से कर्नाटक में मचा बवाल
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ में तृषा कृष्णन के साथ रोमांटिक सीन को लेकर उनकी आलोचना हुई थी।

लेकिन इस बार उनकी एक बात ने कर्नाटक में हंगामा खड़ा कर दिया है। ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में कमल हासन ने ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद प्रोकन्नड़ संगठनों और नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कमल हासन ने क्या कहा?

ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान कमल हासन ने तमिल में कहा, ‘उयिरे उरवे तमिऴे’, जिसका मतलब है ‘मेरी जान और मेरा रिश्ता तमिल से है।’ इस दौरान कन्नड़ एक्टर शिवराजकुमार भी मौजूद थे। कमल ने शिवराजकुमार का जिक्र करते हुए कहा, ‘शिवराजकुमार मेरे परिवार का हिस्सा हैं, जो दूसरे राज्य में रहते हैं। जब मैंने कहा कि मेरा परिवार तमिल है, तो इसमें आप भी शामिल हैं, क्योंकि आपकी भाषा तमिल से ही जन्मी है।’ कमल हासन के इस बयान ने कन्नड़ भाषा को तमिल से उत्पन्न बताकर विवाद खड़ा कर दिया।

कर्नाटक में भड़का विरोध

कमल हासन का यह बयान जैसे ही सामने आया, प्रोकन्नड़ संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। खासकर कन्नड़ रक्षण वेदिका ने उनके बयान को अपमानजनक बताया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बेंगलुरु में ‘ठग लाइफ’ के पोस्टर फाड़ दिए और कमल हासन के खिलाफ नारेबाजी की।

संगठन के प्रमुख प्रवीण शेट्टी ने कहा, ‘कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को तमिल से बाद में पैदा हुआ बताया, जो गलत है। अगर वह कर्नाटक में काम करना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसे बयान देने से बचना होगा।’

आंदोलन की मिली अभिनेता को चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कमल हासन ने भविष्य में इस तरह की बात दोहराई, तो उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। प्रवीण शेट्टी ने यह भी कहा कि वह कमल हासन पर काली स्याही फेंकने की योजना बना रहे थे, लेकिन अभिनेता इवेंट से पहले ही चले गए। इस विवाद ने एक बार फिर कमल हासन को सुर्खियों में ला दिया है।