उत्तर प्रदेश – Bharat Ki Tasveer

सीएम योगी बोले-हर जिले की एक नदी को करेंगे पुनर्जीवित, वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा
अयोध्या: इन नदियों के तट के साथ हाईवे और एक्सप्रेस वे के किनारे एक से सात जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा। इन नदियों के तट के साथ हाईवे और एक्सप्रेस वे के किनारे एक से सात जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। रामनगरी में मांं जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान जी, सुग्रीव, जामवंत, शबरी और निषाद राज के नाम पर सिटी फारेस्ट के रूप में वाटिकाएं विकसित की जाएंगी।

सीएम योगी नगर निगम के मौजूदा बोर्ड के दो साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को रामकथा पार्क में आयोजित नगर उपलब्धि समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 33 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। गंगा दशहरा, सरयू महोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कभी अयोध्या आने वाले रामभक्तों पर गोलियां चला करती थीं। आज श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा होती है और उन्हें आरओ का शुद्ध पानी पीने को मिलता है। अयोध्या आज पूरी दुनिया के सामने ‘अतिथि देवो भव:’ की नई परिभाषा गढ़ रही है।

योगी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने 500 साल के लंबे इंतजार को समाप्त किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को श्रीरामलला मंदिर में हुए राम दरबार सहित सात अन्य मंदिरों में देव विग्रहों की स्थापना के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सरयू महोत्सव के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां सरयू से भगवान श्रीराम का गहरा संबंध और संवाद रहा है। अयोध्या की पहचान मां सरयू के बिना अधूरी है। हजारों वर्षों से यह पवित्र नदी हमें दर्शन दे रही है। महाराज भगीरथ की तपस्या के फलस्वरूप मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं। गंगा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत और विश्व का अन्न भंडार भरती हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताया। पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई नमामि गंगे परियोजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गंगा का जल प्रदूषित हो गया था। पिछली सरकारों की ओर से विकास के नाम पर अनियोजित और अवैज्ञानिक ढंग से काम करने के चलते गंगा पूरी तरह से प्रदूषित हो गई थीं लेकिन नमामी गंगे के माध्यम से गंगा की अविरलता और निर्मलता को पुनर्स्थापित किया गया। प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने इसकी निर्मलता का साक्षात्कार किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान शुरू किया है। बताया कि सुबह लखनऊ में अपने आवास पर बेल और उसके बाद अयोध्या में सरयू तट पर पुष्प वाटिका में पीपल, पाकड़, नीम और नौ ग्रहों के पौधे लगाए गए हैं। सीएम ने कहा कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाएगी।

समारोह में मुख्यमंत्री ने अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सभी पार्षदों और अधिकारियों को दो वर्ष के कार्यकाल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम शानदार काम कर रहा है। उन्होंने नगर निगम की तीन महिला सफाई कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में लाखों श्रद्धालु ही आते थे लेकिन पिछले वर्ष 16 करोड़ श्रद्धालु आए। यह नगर निगम के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है।

अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में एंटीजन जांच का काम चल रही, 7 जून से आरटीपीसीआर की जांच होगी शुरू
आरटीपीसीआर में सबसे पहले, मरीज़ से एक नमूना , जैसे कि नाक या गले का स्वाब लिया जाता है। आरटीपीसीआर के परिणाम जल्दी मिल जाते हैं, जो रोग के निदान और उपचार में मदद करते हैं।

कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों के क्रम में दीन दयाल अस्पताल में 7 जून से आरटीपीसीआर की जांच शुरू होने जा रही है। यहां पर खराब उपकरणों को सही कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। शनिवार से लैब में जांच का काम शुरू हो जाएगा। जबकि अस्पताल में एंटीजन की जांच का काम चल रहा है।

दो वर्ष पहले कोरोना का प्रकोप थमने के बाद ही इससे जुड़ी जांच और उपकरणों का प्रयोग भी बंद हो गया था। दो दिन पहले ही दीन दयाल अस्पताल में इस लैब को खोला गया तो कुछ उपकरण सही नहीं मिले। जिसके बाद इनको सही करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया।

लैब के प्रभारी डॉ. वैभव कहते हैं कि आरटीपीसीआर में सबसे पहले, मरीज़ से एक नमूना , जैसे कि नाक या गले का स्वाब लिया जाता है। आरटीपीसीआर के परिणाम जल्दी मिल जाते हैं, जो रोग के निदान और उपचार में मदद करते हैं।

कोरोना संक्रमण से निपटने के हमारे पूरे इंतजाम हैं। सभी व्यवस्थाओं को परखा गया है। जहां पर कोई कमी है उसे दुरुस्त किया जा रहा है। – डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ

मॉक ड्रिल के साथ परखे सरकारी अस्पतालों में इंतजाम
कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों के क्रम में बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, दीन दयाल संयुक्त अस्पताल और अतरौली के अस्पताल में मॉक ड्रिल कर इंतजामों को परखा गया। गूगल शीट के माध्यम से शासन को इसकी जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल के माध्यम से देखा गया कि अस्पताल आपातकाल की स्थिति में कितनी जल्दी प्रतिक्रिया कर सकते हैं। साथ ही संचार और समन्वय की स्थिति, उपकरण और संसाधनों की उपलब्धता भी देखी गई। कोरोना संदिग्ध मरीज़ की पहचान और उसके अलगाव की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जांच करने के साथ मरीज़ की देखभाल का भी अभ्यास किया गया। दीन दयाल अस्पताल और अतरौली के अस्पताल में मॉक ड्रिल संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. शुएब की देखरेख मे हुई। जबकि मलखान सिंह जिला अस्पताल में डॉ. पुष्पेंद्र की निगरानी में मॉक ड्रिल हुई।

आज डिस्चार्ज होगा कोरोना का मरीज
दीन दयाल संयुक्त अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती कोरोना का पहला मरीज 6 जून को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उसका एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें वह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद अभी अन्य कोई कोरोना का मरीज जिले में नहीं पाया गया है।

ईदगाह-मस्जिदों में हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में किया सजदा
ईद-उल-अजहा के पवित्र मौके पर शनिवार को मुरादाबाद की ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। सुबह से ही लोगों का हुजूम ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। कुर्बानी, त्याग और भक्ति के इस पर्व पर शहरवासियों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगीं।

ईदगाह में सुबह छह बजे से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ नए कपड़ों में ईदगाह की ओर पहुंचने लगे। साढ़े छह बजे तक ईदगाह का बड़ा हिस्सा भर चुका था और सात बजते-बजते पूरा मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया। फिर भी लोगों का आना जारी रहा और पूरा माहौल इबादत से सराबोर हो गया।

साढ़े सात बजे नायब इमाम मुफ्ती फहद अली नमाज अदा करवाई। उन्होंने अपने खुतबे में कुर्बानी के असली मायने बताए। नमाज के बाद इमाम ने मुल्क में अमन, भाईचारा, इंसानियत और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई।

लगातार गश्त करती रही पुलिस
ईदगाह के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस लगातार गश्त करती रही और ड्रोन से निगरानी की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों की ओर रवाना हुए ताकि कुर्बानी का फर्ज अदा किया जा सके।

UP: हाईकोर्ट ने श्रावस्ती के 27 मदरसों को ढहाने पर लगाई रोक
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने श्रावस्ती के 27 मदरसों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने या इन्हें ढहाने पर 3 जुलाई तक रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की ग्रीष्मावकाश कालीन एकल पीठ ने यह अंतरिम आदेश मदरसों की ओर से दाखिल 27 याचिकाओं के समूह पर दिया है।

याचिका में मदरसों में धार्मिक शिक्षा बंद करने के एक मई को जारी नोटिसों को चुनौती दी गई थी। अधिवक्ता अविरल राज सिंह ने अदालत में कहा कि एक अन्य समान मामले में कोर्ट ने ऐसे मदरसों को राहत दी थी। ऐसे में इन मामलों में भी याचियों को अपना पक्ष पेश करने का मौका मिलना चाहिए था।

लिहाजा इन्हें भी समान राहत प्रदान की जाए। वहीं, समय दिए जाने के बावजूद सरकारी वकील मामले में मांगी गई जानकारी नहीं पेश कर सके। उन्होंने इसके लिए दो हफ्ते का और समय देने का आग्रह किया।

सभी नोटिसों का नंबर समान है…
कोर्ट ने कहा कि सभी नोटिसों का नंबर समान है और पहली नजर में ऐसा लगता है कि इन्हें बगैर दिमाग लगाए जारी किया गया है। ऐसे में यह दखल देने का मामला बनता है। कोर्ट ने मामले में सरकारी वकील को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय देकर अगली सुनवाई 3 जुलाई को तय की है। तब तक याचियों को अंतरिम राहत देते हुए उनके खिलाफ कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने या मदरसों को ढहाने पर रोक लगा दी।

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति
समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ सकती है। 2027 की तैयारियों को देखते हुए कार्यकारिणी में युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। जिला-महानगर कमेटी, राज्य के कार्यकारिणी पदाधिकारी-सदस्य समेत सभी इकाइयां भंग होने से युवा कार्यकर्ताओं की उम्मीद बढ़ गई

समाजवादी पार्टी बीते कुछ सालों से पीडीए का एजेंडा चला रही है। लोकसभा चुनाव में इसका भरपूर फायदा भी मिला। अब सपा की नजर 2027 में होने वाले प्रदेश के चुनाव पर है। ऐसे में सपा मुखिया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आगरा की जिला-महानगर, प्रकोष्ठ समेत सभी इकाइयाें को भंग कर दिया है।

अब नए सिरे से पदाधिकारी तय होंगे। इसमें पीडीए से आने वाले कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले हो सकती है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए नई कार्यकारिणी बनेंगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान इकाइयां भंग कर दी हैं। नई टीम में युवाओं के साथ अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी तवज्जो मिलने की उम्मीद है।

सपा के 17 प्रकोष्ठों में 5000 पदाधिकारी

निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि महानगर और जिला कार्यकारिणी के अलावा सपा युवजन सभा, सपा छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, अल्पसंख्यक सभा, महिला सभा, अधिवक्ता सभा समेत 17 प्रकोष्ठ हैं। इनमें 5000 के करीब पदाधिकारी हैं। इन प्रकोष्ठों में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जाएगा।

आज से राम मंदिर में दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा
श्रीराम जन्मभूमि में तीन जून को सुबह 6:30 बजे से दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई है। तीन जून से शुरू होकर पांच जून तक चलने वाले इस समारोह में राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के छह मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा, साथ में शेषावतार मंदिर, इन आठ मंदिरों में देव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर को सुंदर रोशनी से सजाया गया है।

22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम बालक राम के रूप में स्थापित किए गए थे। अब दूसरी प्राण प्रतिष्ठा में भगवान राम राजा के रूप में स्थापित किए जाएंगे। राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का दरबार होगा। इस दरबार में भगवान राम उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान होंगे।

अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओ में भी भारी उत्साह है। रामलला के दर्शन करने के बाद राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के बारे में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रामनगरी फुलप्रूफ सुरक्षा के लिहाज से परिपूर्ण है। जो भी कार्यक्रम स्थल हैं, वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही जो श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं, उनको भी कोई दिक्कत न होने पाए, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।

राजा राम के साथ सात अन्य उप मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके साथ ही मुख्य मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार और परकोटा के दक्षिणी पश्चिमी कोने में शेषावतार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 16 महीने बाद राजा राम की हो रही प्राण प्रतिष्ठा

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के 16 महीने बाद अयोध्या में पूरी तरह से बनकर तैयार भव्य राम मंदिर के एक और प्राण प्रतिष्ठा और अभिषेक समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस कार्यक्रम में 8000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इसके मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। इस बार मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम एक तरह से मंदिर निर्माण का समापन भी होगा, जो पांच अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण समिति का गठन किया गया था। इसकी कमान प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र संभाल रहे हैं। राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का दरबार होगा। यहां पर सभी दरवाजे लगा दिए गए हैं। परकोटा के बीच निर्मित छह पूरक मंदिरों व सप्त ऋषियों के सात मंदिरो में भी कपाट लगाने का काम पूरा हो गया है। शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना का काम चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि के 2.77 एकड़ पर निर्मित राम मंदिर के पहले तल पर भगवान श्रीराम, माता जानकी और उनके तीनों अनुज व हनुमान जी का विग्रह स्थापित किया जा चुका है। इसी की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। राम मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में किया गया है। इसकी लंबाई पूरब पश्चिम 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फिट है। यह कुल 392 खंभों और 44 दरवाजों से युक्त है।

इस बार अयोध्या के प्रकांड पंडितों ने निकाला है मुहूर्त

22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त काशी के विद्वान पंडितों निकाला था लेकिन इस बार जो प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, इसका मुहूर्त अयोध्या के विद्वानों ने ही निकाला है। अयोध्या के प्रख्यात आचार्य पंडित प्रदीप शर्मा, आचार्य राकेश तिवारी और आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला है। पांच जून को गंगा दशहरा भी है। माना जाता है कि गंगा दशहरा से ही द्वापर युग की शुरुआत होती है। इसी दिन रामेश्वरम की स्थापना भी हुई थी।

जानिए दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्या है अनुष्ठान और कार्यक्रम

दो जून को सरयू तट से मातृ शक्तियां जल कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा के अगले दिन तीन दिवसीय आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल की अष्टमी तीन जून से प्रारंभ होकर दशमी पांच जून को पूजा, भोग और आरती के साथ पूरा होगा। पांच जून को सुबह 6:30 बजे अनुष्ठान प्रारंभ होकर 11:20 तक चलेगा। सुबह 11:25 से 11:40 तक का अभिजीत मुहूर्त है। इसी अभिजीत मुहूर्त में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

जानिए कौन हैं प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले विद्वान पंडित

चंदौली के विद्वान प्रकांड पंडित जयप्रकाश तिवारी 101 वैदिक आचार्यों के साथ आठों मंदिरों में देव विग्रहों की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

कौन होगा मुख्य यजमान, जिसे दूसरी बार मिल रहा है यह सौभाग्य

22 जनवरी 2024 को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र सपत्नीक यजमान बने थे। इस बार भी यह सौभाग्य डॉ. अनिल मिश्र को ही मिल रहा है। डॉ. मिश्र दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भी यजमान होंगे।

अब यूपी में भी बनेगा विमान का ईंधन
यूपी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक नई नीति लाने जा रही है। यूपी में गन्ने की खोई, धान की भूसी और गेहूं के भूसे से विमान का ईंधन बनाने के लिए औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी।

इसका सीधा लाभ प्रदेश के लगभग 2.5 करोड़ किसानों को मिलेगा। इन्वेस्ट यूपी ने बायो जेट फ्यूल (एसएएफ) के विनिर्माण में अवसरों की तलाश के लिए होटल ताज में एक उच्चस्तरीय गोलमेज सम्मेलन किया।

इसमें यूपी सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2025 को प्रस्तुत किया गया। उस पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। हरित ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाएं तलाशी गईं। सम्मेलन में प्रमुख निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रस्तावित एसएएफ नीति के बारे में बताया गया। देश में अपनी तरह की यह पहली नीति होगी। मुख्य सचिव ने प्रस्तावित नीति में शामिल प्रोत्साहनों, सुविधाओं और नीतियों को रेखांकित किया। यहां की समृद्धकृषि संपदा, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और औद्योगिक नीतियों को एक प्रमुख उत्पादन केंद्र बनाने में सहायक बताया।

बैठक में बताया गया कि एसएएफ उद्योगो की स्थापना के बाद राज्य के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसमें गन्ने की खोई, धान की भूसी, गेहूं का भूसा और अधिशेष अनाज की मांग किसानों के लिए नए बाजार अवसर पैदा करेगी। स्थानीय कृषि क्षेत्रों से सीधे कच्चा माल खरीदने से यह क्षेत्र ग्रामीण आय को बढ़ाने और बेहतर मूल्य दिलाने में मददगार होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह नीति न केवल हमारे हरित ऊर्जा क्षेत्र में तेजी लाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि हमारे किसानों को इसका लाभ मिले। ताकि, उनके हाथों में अधिक पैसा आए और एक हरित भविष्य का निर्माण हो सके।

इन्वेस्ट यूपी के जरिये सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल यानी बायो जेट फ्यूल के लिए उत्तर प्रदेश के विजन पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। भूमि की उपलब्धता, नीति निर्माण और व्यापार करने में आसानी जैसे प्रमुख मुद्दों पर बात की गई। निवेशकों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें प्रस्तावित नीति में स्थान दिया जाएगा।

तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना

मुख्य सचिव ने बताया कि ग्रीनको, एएम ग्रीन्स, ई20 ग्रीनफ्यूल्स, न्यू एरा क्लीन टेक और मालब्रोस ग्रुप सहित 18 से अधिक कंपनियों ने राज्य में एसएएफ इकाइयां स्थापित करने में गहरी रुचि व्यक्त की। इन फर्मों ने सामूहिक रूप से यूपी में सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल में 3000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की रुचि दिखाई है।

उत्तर प्रदेश, देश के सबसे बड़े हवाई, रेल और सड़क बुनियादी ढांचे के साथ लॉजिस्टिक्स और उत्कृष्ट बाजार कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इस अवसर पर इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद व अन्य विभागीय अफसर उपस्थित रहे।

रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, प्रयागराज में दर्ज हुआ मुकदमा
गोरखपुर से प्रयागराज जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-1 कोच में रविवार को पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि रायबरेली में कुछ अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की। इससे ट्रेन का शीशा भी टूट गया। एक पत्थर शीशे को तोड़ता हुआ कोच के अंदर आकर गिरा। गनीमत रही कि यात्री घायल नहीं हुए। मामले में आरपीएफ प्रयाग ने रविवार को रेलवे एक्ट की धारा-153 के तहत अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि वंदे भारत पर हुए पथराव की सूचना के बाद उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को अलर्ट भेजा गया। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने रायबरेली में उस स्थान पर तलाशी ली, जहां ट्रेन पर पथराव हुआ। ट्रेन में सफर कर रही शैलजा ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सीट नंबर 25, 26 और 27 पर यात्रा कर रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार से पत्थर आया जो शीशा तोड़ता हुआ अंदर कोच में गिरा। इससे बच्चों को भी हल्की चोटें आईं। प्रयाग पहुंचने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.बी. सिंह ने कोच का निरीक्षण किया। साथ ही अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यूपी DGP: घोषणा होते ही सीएम योगी से मिलने पहुंचे राजीव कृष्ण
यूपी को लगातार पांचवी बार कार्यवाहक डीजीपी मिला है। राजीव कृष्ण के पहले भी चार डीजीपी कार्यवाहक के रूप में ही कार्यरत थे।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को डीजीपी नियुक्त किया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ डायरेक्टर विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण 11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाए गए हैं। बता दें कि निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिल सका, जिसके बाद देर शाम राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने रात करीब 9 बजे डीजीपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

प्रशांत को नहीं मिला विस्तार

शनिवार को पूरे दिन प्रशांत कुमार का सेवा विस्तार होने की अटकलें लगती रहीं। देर शाम तक प्रशांत कुमार द्वारा डीजीपी पद का कार्यभार नहीं छोड़ने पर इन अटकलों को बल मिलता गया, हालांकि रात करीब आठ बजे राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने की घोषणा कर दी गई। देर शाम प्रशांत कुमार, राजीव कृष्णा और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें पुलिस विभाग की कॉफी टेबिल बुक भेंट की।

इनको किया सुपरसीड

वर्ष 1989 बैच के शफी अहसान रिजवी, आशीष गुप्ता, आदित्य मिश्रा, वर्ष 1990 बैच के संदीप सालुंके, दलजीत सिंह चौधरी, रेणुका मिश्रा, बिजय कुमार मौर्य, एमके बशाल, तिलोत्तमा वर्मा, वर्ष 1991 बैच के आलोक शर्मा और पीयूष आनंद।

लगातार पांचवी बार कार्यवाहक डीजीपी

बता दें कि राजीव कृष्णा प्रदेश के पांचवें कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। इससे पहले डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा, विजय कुमार, प्रशांत कुमार कार्यवाहक बनाए गए थे। इसकी वजह राज्य सरकार द्वारा बीते करीब तीन वर्ष से संघ लोक सेवा आयोग को पैनल नहीं भेजा जाना है।

यूपी में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी…
प्रदेश में चुनाव के स्तर के पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने का अधिकार सीधा जनता के पास होगा।

प्रदेश सरकार सांसद और विधायक की ही तरह यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सीधे जनता से कराने पर मंथन कर रही है। सूत्रों की माने तो प्रदेश सरकार जल्द ही इस बारे में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज सकती है। माना जा रहा है कि अगर केंद्र ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया तो आगामी पंचायत चुनाव में ही इस नई चुनाव प्रक्रिया को लागू कर दिया जायेगा।

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा कि वह अधिकारियों को निर्देशित करें कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करें। प्रस्ताव तैयार कर इसे जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजा जाए जिससे समय रहते इसकी तैयारी की जा सके।

राजभर का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रस्ताव से सहमति जताई है और जल्द ही प्रस्ताव केंद्र को भेजने का आश्वासन भी दिया है।उन्होंने कहा कि वह पिछले चुनाव में ही यह चाहते थे। अधिकारियों से इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कहेंगे। इस मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश राजभर के पुत्र सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर भी साथ थे।

राजभर ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर भी इस मुद्दे पर चर्चा किया था, तो शाह ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने पर हामी भरी थी। उन्होंने राज्य सरकार से प्रस्ताव भिजवाने को कहा था। राजभर ने कहा कि इसी कड़ी में होने मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध किया है।