खेल – Bharat Ki Tasveer

ENG vs IND: इंग्लैंड फतेह करने को रवाना हुए भारतीय खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसके बाद शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हो गई। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के बाद नए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं, बीसीसीआई ने भी इसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसके बाद शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, ऋषभ पंत को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर मिले खिलाड़ी
इंग्लैंड रवाना होने से पहले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बस से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर और फील्डिंग कोच टी दिलीप भी दिखाई दे रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर भी नजर आ रहे हैं।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को बस से उतरते हुए देखा जा सकता है। भारतीय टेस्ट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं को भी जगह दी गई है। करुण नायर की भी टीम में वापसी हुई है।

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल:-
पहला टेस्ट: 20-24 जून, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई 4 अगस्त, केनिंग्टन ओवल

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम:-
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

Piyush Chawla ने 36 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा
भारत के लिए खेलते हुए चावला ने पेशेवर क्रिकेट में सभी प्रारूपों में कुल 1000 से अधिक विकेट हासिल किए। चावला ने 2012 में अपने आखिरी मैच तक 6 साल में भारत के लिए 3 टेस्ट 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 43 विकेट लिए हैं।

भारत के दो बार के वर्ल्ड कप विजेता लेग स्पिनर पीयूष चावला ने शुक्रवार को पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर इसका एलान किया। पीयूष चावला ने साल 2012 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

36 साल के पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मैदान पर दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद, इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है। भारत के लिए खेलने से लेकर 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने तक, इस अविश्वसनीय सफर का हर पल किसी वरदान से कम नहीं रहा। ये यादें हमेशा मेरे दिल में बसी रहेंगी।

साल 2006 में किया डेब्यू
बता दें कि भारत के लिए खेलते हुए चावला ने पेशेवर क्रिकेट में सभी प्रारूपों में कुल 1000 से अधिक विकेट हासिल किए। चावला ने 2012 में अपने आखिरी मैच तक, 6 साल में भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 43 विकेट लिए हैं।

चार फ्रेंचाइजियों के लिए खेला आईपीएल
मार्च 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट मैच में डेब्यू करके इतिहास रचा था। उस वक्त चावला की उम्र 17 वर्ष और 75 दिन थी और वे सचिन तेंदुलकर (16 वर्ष 205 दिन) के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। पीयूष चावला ने चार फ्रेंचाइजियों ( PBKS, KKR, CSK और MI) के लिए आईपीएल खेला है।

आखिरी मैच में लिए चार विकेट
आईपीएल करियर में चावला ने 192 मैच खेले और192 विकेट हासिल किए। उनका आखिरी आईपीएल सीजन 2022-24 के बीच मुंबई इंडियंस के साथ रहा। पीयूष चावला ने नवंबर 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए अपना अंतिम टूर्नामेंट खेला था। इस मैच में उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 4/12 की उम्दा गेंदबाजी की थी।

WTC 2025 फाइनल से पहले एबी डिविलियर्स ने कर दी भविष्यवाणी
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बड़ा दावा कर दिया है। पूर्व अफ्रीकी कप्तान ने कहा कि साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बड़ा उलटफेर करेगा। WTC के फाइनल में अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से है।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून से WTC का फाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतने उतरेगी तो वहीं, साउथ अफ्रीका इतिहास रचने को देखेगा।

अफ्रीका करेगा उलटफेर

एबी डिविलियर्स ने फाइनल से पहले स्टार स्पोर्ट्स से कहा, लॉर्ड्स में होने वाला फाइनल साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा पल है। पूरा देश हमारी टीम के साथ खड़ा होगा और उम्मीद है कि हम जीत की रेखा पार कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, मैं इस चुनौती के लिए उत्साहित हूं। यह एक संतुलित टीम है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऑस्ट्रेलिया को हरा सकते हैं। हम उलटफेर कर सकते हैं क्योंकि इस आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

कई खिलाड़ियों के लिए नई शुरुआत

एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया को बहुत अनुभवी और कुशल टीम बताया और कहा कि साउथ अफ्रीका के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बारे में स्टार स्पोर्ट्स पर विशेष रूप से बात करते हुए, एबी डिविलियर्स ने कहा कि यह फाइनल कई खिलाड़ियों के लिए लॉर्ड्स में पहला मैच होगा और उम्मीद है कि वे जल्दी से इसमें ढल जाएंगे।

ODI World Cup की शुरुआत, ENG vs IND के बीच खेला गया ओपनिंग मैच
साल 1975 में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हुआ। आज ही के दिन यानी 7 जून 1975 को पहला मैच खेला गया, वो भी भारत और इंग्लैंड के बीच। भारत को पहले ही मैच में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली थी तो वहीं, सुनील गावस्कर का नाम शर्मनाक प्रदर्शन करने की लिस्ट में जुड़ गया था।

इंग्लैंड में 7 जून से 21 जुलाई 1975 तक खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन 8 टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया। खास बात यह रही थी कि मैच 60-60 ओवर के होते थे। उस समय खिलाड़ी रंग जर्सी की जगह व्हाइट ड्रेस ही पहनते थे। सभी मैच दिन में आयोजित किए जाते थे।

8 टीमों ने लिया था हिस्सा

पहले ग्रुप में मेजबान इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और ईस्ट अफ्रीका की टीम को रखा गया था। दूसरे ग्रुप में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका को जगह मिली। इसी वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया।

यह मैच इसलिए भी याद किया जाता है कि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पूरे 60 ओवर बल्लेबाजी की और मात्र 36 रन ही बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मात्र एक चौका लगाया था। उनकी इस धीमी पारी के लिए उनकी खूब आलोचना हुई थी।

डेनिस ने जड़ा था पहला शतक

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवर में 4 विकेट पर 334 रन बनाए थे। डेनिस एमिस ने 137 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। यह वनडे वर्ल्ड कप का पहला शतक था। इसके जवाब में भारत ने 60 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन ही बना सका।

सुनील गावस्कर ने 174 गेंद का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 36 रन बनाए। उसी मैच में सिर्फ 59 गेंद का सामना करते हुए गुंडप्पा विश्वनाथ ने सर्वाधिक 37 रन बनाए थे। कहा जाता है कि वनडे क्रिकेट का विरोध करने के लिए गावस्कर ने ऐसी धीमी पारी खेली थी।

श्रीनिवास वेंकटराघवन थे कप्तान

इस वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान थे श्रीनिवास वेंकटराघवन। पहले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मात्र एक जीत हासिल हुई थी। ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में सुनील गावसकर ने 86 गेंद पर नाबाद 65 रनों की पारी खेली और पारी में 9 चौके लगाए।

आज खत्म होगा 18 साल का इंतजार, आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीम मंगलवार को जब आईपीएल के फाइनल में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का 18 साल का इंतजार खत्म करना होगा। हालांकि, सभी की निगाहें हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली पर टिकी रहेंगी, जो शुरू से आरसीबी से जुड़े होने के बावजूद अभी तक अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन नहीं बना पाए हैं।

आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल होगा। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ सकते हैं। आरसीबी ने अपनी पिछली समस्याओं को पीछे छोड़कर इस बार शुरू से लेकर अंत तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने पहले क्वालीफायर में पंजाब को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उनकी टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

कोहली का मौजूदा सत्र में विराट प्रदर्शन

विराट कोहली (614 रन) ने हर साल की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस साल भी आरसीबी की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ रहे। इस बार उन्हें अन्य खिलाड़ियों का भी अच्छा सहयोग मिला जिसने मुख्य अंतर पैदा किया। इस वर्ष कोहली अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं जिन पर सबका ध्यान केंद्रित रहा है, बल्कि उन्होंने चुपचाप आरसीबी को मजबूत करने का काम किया है। फिल सॉल्ट ने भारतीय सुपरस्टार का अच्छा साथ देकर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि मयंक अग्रवाल, कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा बल्लेबाजी क्रम के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।

टिम डेविड चोटिल होने के कारण आरसीबी के पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए। इसलिए यह देखना बाकी है कि वह इस मुकाबले के लिए फिट हैं या नहीं। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के साथ मिलकर डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गेंदबाजी में शांत और धैर्यवान जोश हेजलवुड (21 विकेट) ने आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अभी चौथे स्थान पर है।

श्रेयस की अगुवाई वाली पंजाब का अच्छा प्रदर्शन

मुल्लांपुर में अपने घरेलू मैदान पर पहले क्वालीफायर में आरसीबी से मिली करारी हार के बावजूद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध दूसरे क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया। उसने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर 11 वर्षों के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। दस टीमों की अंक तालिका के दूसरे हाफ में लगातार शीर्ष पर रहने वाली पंजाब किंग्स ने कप्तान अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

अय्यर (603 रन) के नेतृत्व में पिछले साल कोलकाता नाइटराइडर्स चैंपियन बना था। इस तरह से लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचना एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी क्षमताओं के बारे में बहुत कुछ कहता है जो इस प्रारूप में किसी भी अन्य की तरह ही अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह से संगठित करता है। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि अय्यर टूर्नामेंट के 18 साल के इतिहास में एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में तीन अलग-अलग टीमों का नेतृत्व किया है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स तीसरी टीम है।

प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस, प्रियांश आर्या और शशांक सिंह के रूप में अय्यर का साथ देने के लिए पंजाब के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, जिससे वह अपनी स्थिति को मजबूती से बनाए रख सकते हैं और विपक्षी खेमे पर आक्रामक हमले भी कर सकते हैं। मार्को यानसेन के बिना पंजाब की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखी, लेकिन बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट पर मुंबई इंडियंस को पूरी पारी में रोके रखने से पता चलता है कि उसका आक्रमण बहुत कमजोर नहीं है। युजवेंद्र चहल अब भी हाथ की चोट से जूझ रहे हैं और दूसरे क्वालीफायर में वह अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं थे, लेकिन पंजाब को उनसे अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के विरुद्ध अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

फाइनल में बारिश की संभावना नहीं

पंजाब और मुंबई के बीच दूसरा क्वालीफायर बारिश से प्रभावित रहा था लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले के दिन बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है, लेकिन खेल समय में एक अतिरिक्त घंटा जोड़कर अवधि को 120 मिनट तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही फाइनल में एक रिजर्व दिन रखा गया है।

समापन समारोह आज

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर गायक शंकर महादेवन और उनके बेटे शिवम और सिद्धार्थ महादेवन भी परफॉर्म करेंगे। समापन समारोह में तीनों कलाकार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

दोनों टीमों इस प्रकार हैं-:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टन, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एंगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, हरनूर पन्नू, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह ओमरजइ, प्रियांश आर्या, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन।

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: गजब का संयोग… 3 जून और विराट कनेक्शन
आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज यानी 3 जून को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस सीजन आईपीएल को नया चैंपियन मिलना तय है। 2008 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में पीबीकेएस और आरसीबी की टीम ने अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में आज खिताब मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है।

आरसीबी के फाइनल मैच को लेकर संभावना फैंस ज्यादा कर रहे हैं। इस बीच आज की तारीख 3 जून का विराट कोहली से गजब का कनेक्शन बनता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद ये माना जा रहा है कि आज आरसीबी को चैंपियन बनने से शायद किस्मत भी नहीं रोक सकती। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

3 जून और RCB का IPL 2025 Final जीतना तय?

दरअसल, आईपीएल 2025 का फाइनल मैच (Indian Premier League 2025 Final Match Today) 3 जून को खेला जाना है। इस तारीख का विराट कोहली (Virat Kohli Connection 3 June 2025) से खास कनेक्शन जुड़ रहा हैं। 3 जून यानी 03-06-2025 (3+6+2+0+2+5)= 18, जो कि विराट कोहली की जर्सी का नंबर है। ऐसे में ये स्पेशल कनेक्शन जोड़ा जा रहा है कि आज किस्मत भी आरसीबी को आईपीएल 2025 फाइनल मैच जीतने से नहीं रोक सकती है।

आरसीबी (RCB) के फैंस सोशल मीडिया पर इस खास कनेक्शन को लेकर काफी खुश हैं और अभी से टीम की जीत का जश्न मनाने में लगे हुए हैं, लेकिन एक और बात है जो आरसीबी के फैंस को डरा रही है, वो ये है कि पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) की जर्सी का नंबर भी 18 है, जिसके बाद उन्हें ये डरा भी सता रहा है कि कहीं उनके सपनों पर फिर पानी ना फिर जाएं।

बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में अब तक 14 मैच खेलते हुए 614 रन बना लिए हैं। उनके बल्ले से 8 बार अर्धशतक निकला हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के स्टार प्रियांश आर्य ने 16 मैच खेलते हुए 451 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि नंबर 18 की जर्सी, आरसीबी या पंजाब किंग्स किसके लिए लकी साबित होती है।

5 बड़े कारण जिससे मुंबई इंडियंस हुई IPL 2025 से ‘OUT’
आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स (PBKS) से मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस (MI) का फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार मिली। इस मैच में मिली जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई। क्वालीफायर-2 मैच में मुंबई की हार की वजह क्या रही, आइए आपको बताते हैं।

Mumbai Indians की हार की 5 बड़ी वजह

1. पहली बार 200 प्लस रन के स्कोर को डिफेंड करने में नाकाम

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम 200 से ज्यादा रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए आज तक कभी नहीं हारी थी, लेकिन इतिहास में ये पहली बार हुआ, जब वह 204 रनों का बचाव नहीं कर पाई। डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया

मुंबई इंडियंस का IPL में 200 से अधिक रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए कभी न हारने का एक जबरदस्त रिकॉर्ड था। यह इतिहास में पहली बार था जब वे 204 रनों का बचाव करने में विफल रहे। डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी रही और पंजाब की टीम को ये लक्ष्य चेज करने का मौका मिल गया।

2. बुमराह का सही समय पर इस्तेमाल नहीं किया गया

मैच में जब पंजाब की टीम को आखिरी के 4 ओवर में 41 रन की जरूरत थी, तब कप्तान हार्दिक ने बुमराह को गेंद नहीं सौंपी। उन्हें 18वां ओवर दिया गया, जब तक श्रेयस अय्यर पूरी तरह से सेट हो चुके थे और मुंबई के हाथों मैच काफी हद तक निकला चुका था। हार्दिक के इस फैसले के बाद फैंस ने उनकी खूब आलोचना भी की। हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान इस फैसले पर भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि अगर हम बुमराह को पहले गेंदबाजी देते तो यह बेहतर होता, लेकिन यह थोड़ा जल्दी हो सकता था। बूम को हम जानते हैं कि भले ही 18 गेंद बची हों, जस्सी जस्सी बन सकता है और कुछ खास कर सकता है। दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हुआ।

3. बुमराह को छोड़कर सभी गेंदबाज फेल

मुंबई इंडियंस के लिए क्वालीफायर-2 मैच में मुंबई के गेंदबाज फ्लॉप रहे। रीस टॉपली ने 3 ओवर में 40 रन खर्च किए और उनके खाते में भी कोई विकेट नहीं आया। अश्विनी कुमार का 19वां ओवर बेहद ही महंगा साबित हुआ, जिसमें 26 रन लुटाए गए और यहीं े मैच पूरी तरह से पंजाब की ओर झुक गया। अश्विनी ने मैच में 4 ओवर में दो विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 55 रन लुटाए।

4. सूर्यकुमार यादव पर पूरी तरह निर्भर

मैच में मुंबई की शुरुआत खराब रही। ओपनर रोहित शर्मा 7 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। मैच में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या खुद भी बल्ले से कोई बड़ा योगदान नहीं दे पाए। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की टीम सूर्या पर ज्यादा निर्भर रही और निचले क्रम के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा।

5. एक साथ जल्दी विकेट गंवाना पड़ा भारी

मुंबई की टीम ने क्वालीफायर-2 में तेजी से 200 प्लस का स्कोर बनाया, लेकिन एक समय वह 220-230 तक भी पहुंच सकते थे। लेकिन तिलक और सूर्या के लगातार दो ओवर में आउट होने के बाद मुंबई की टीम के रनों की रफ्तार धीमी हो गई।

Glenn Maxwell ने ODI से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आज यानी 2 जून 2025 को वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 साल के मैक्सवेल ने अपने 13 साल के वनडे करियर को अलविदा कह दिया। उनके इस अचानक रिटायरमेंट के फैसले से हर कोई हैरान है। उन्होंने अपने संन्यास की वजह भी बताई है।

Glenn Maxwell ने ODI Cricket को कहा अलविदा

दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे में 25 अगस्त 2012 को डेब्यू किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में पहला वनडे मैच खेला था, जिसमें उनके बल्ले से महज 2 रन निकले थे। वहीं, उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट का आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था।

उस मैच में मैक्सवेल 7 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने थे।

अब ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell ODI Retirement) ने अपने 13 साल के वनडे करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने वनडे से संन्यास का एलान करते हुए कहा कि वह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। खासकर 2026 में होने वाले अगले टी20 विश्व कप को देखते हुए।

बता दें कि मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वनडे विश्व कप विजेता टीमों का अहम हिस्सा थे। उनकी 2023 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 201* रनों की ऐतिहासिक पारी को कभी भूला नहीं जाएगा।

उन्होंने द फाइनल वर्ड पॉडकास्ट में कहा,

“मैंने हमेशा कहा है कि अगर मुझे लगता है कि मैं अपनी टीम के लिए बराबर योगदान दे रहा हूं तो मैं कभी भी वनडे से अलग नहीं होता, लेकिन मैं स्वार्थी कारणों से खेलना नहीं चाहता था।”

उन्होंने बताया कि वनडे क्रिकेट की शारीरिक मांगें, खासकर उनकी पैर की चोट के कारण, उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रही थीं। मैक्सवेल को लगा कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक शायद नहीं टिक पाएंगे और यही वजह है कि उन्होंने वनडे से संन्यास का एलान किया। मैक्सवेल ने आगे बताया कि उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप के बारे में बात की और बेली से कहा,

“मुझे नहीं लगता कि मैं वहां तक पहुंच पाऊंगा, यह समय है कि मेरी जगह पर दूसरे खिलाड़ियों के लिए योजना बनाना शुरू किया जाए ताकि वे इस भूमिका को अपना सकें’। मैंने हमेशा कहा था कि मैं अपनी स्थिति तब तक नहीं छोड़ूंगा जब तक मुझे लगता है कि मैं अभी भी खेलने के लिए काफी अच्छा हूं। मैं सिर्फ कुछ सीरीजों के लिए बने रहना और लगभग स्वार्थी कारणों से खेलना नहीं चाहता था।”

तीन मैच बाद आज लौटेगा पंजाब का ‘तुरुप का इक्का’! MI को करेगा बाहर
आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मैच आज यानी 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब-मुंबई के लिए ये बेहद अहम मैच है, क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से 3 जून को होगा, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स के पहुंचने की उम्मीदें ज्यादा बनी हुई है, क्योंकि वह टेबल टॉप पर है। वहीं, अगर पंजाब के लिए आज मैच में उनका अनुभवी खिलाड़ी खेलता है, जो फिलहाल इंजरी के चलते पिछले 3 मैच नहीं खेल सका। अगर वह आज खेलता है तो मुंबई के लिए वह विलेन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन है वह खिलाड़ी।

Yuzvendra Chahal की क्वालीफायर-2 में वापसी की उम्मीदें

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज क्वालीफायर-2 मैच में पंजाब किंग्स के अनुभवी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की वापसी से उम्मीद हैं। 34 साल के चहल, जो फिलहाल कलाई की चोट के कारण पंजाब के पिछले तीन मैचों से बाहर थे, आज उन्हें खेलता हुआ देखने के लिए हर कोई बेताब होगा।

चहल की दाहिनी कलाई पर पट्टी बंधी देखी गई थी, लेकिन इस अनुभवी स्पिनर ने फिर भी अभ्यास किया। उन्होंने फुटबॉल खेला, कैच पकड़े और खाली नेट में कुछ गेंदें भी डाली।

अभी यह देखना बाकी है कि उनकी कलाई कितनी ठीक हुई है, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार, अगर जरूरत पड़ी तो वह प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए इंजेक्शन लेने को भी तैयार हैं। मुंबई इंडियंस जैसी पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ, जो प्लेऑफ में कभी हारती नहीं, उन्हें हराने के लिए श्रेयस अय्यर को चहर की जरूरत पड़ सकती है।

Yuzvendra Chahal का IPL 2025 में कैसा रहा प्रदर्शन

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2025 में 12 मैच खेलते हुए 14 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल 2025 की पर्पल कैप में 20वें नंबर पर है।

PBKS vs MI Playing 11 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI

पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर/ चरिथ असलांका

इंग्लैंड के 2 पूर्व कप्तान नहीं चाहते RCB बने चैंपियन
RCB IPL 2025 Final रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। साल 2016 के बाद पहली बार आरसीबी की टीम ने आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया है। अब वे 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स या मुंबई इंडियंस में से किसी एक टीम से खिताब के लिए भिड़ेंगे।

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुल्लांपुर में क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। साल 2016 के बाद पहली बार आरसीबी की टीम ने आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया है।

अब वे 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स या मुंबई इंडियंस में से किसी एक टीम से खिताब के लिए भिड़ेंगे। इस बीच फाइनल मैच से पहले पूर्व इंग्लैंड के कप्तान नासिर हुसैन और माइकल एथरटन नहीं चाहते कि आरसीबी अपना पहला आईपीएल खिताब जीत पाए।

RCB क्यों न जीते IPL 2025 ट्रॉफी?

दरअसल, आरसीबी की टीम का आईपीएल 2025 के फाइनल (IPL 2025 Final) तक पहुंचने का सफर उल्लेखनीय रहा है। खासकर आईपीएल 2025 सीजन से पहले दिनेश कार्तिक का बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल होना, जिससे टीम को सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इस बीच फाइनल मैच से पहले पूर्व इंग्लैंड क्रिकेट कप्तान नासिर हुसैन और माइकल एथर्टन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे नहीं चाहते कि आरसीबी आईपीएल 2025 का खिताब जीते।

स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट के दौरान, नासिर हुसैन ने मजाक करते हुए कहा,

“आरसीबी फाइनल में पहुंच गई है। अगर वे जीतते हैं, तो डीके असहनीय हो जाएंगे। एक सीजन कोच/मेंटोर के रूप में, और उन्होंने खिताब जीत लिया है।”

माइकल एथरटन ने भी इस मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा, “वह वैसे भी असहनीय हैं, अब तो दोगुने असहनीय हो जाएंगे। वह जॉन टेरी (फुटबॉलर) की तरह होंगे, आरसीबी की ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में सबसे आगे, विराट कोहली के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए”।

कार्तिक ने पॉडकास्टर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस पॉडकास्ट को थोड़ी युवा ऊर्जा की जरूरत है।