Uncategorizedदेश-विदेश

हरदोई में दुर्गा पंडाल पहुंची पुलिस, महिलाओं को बताए 1090, 181 और 112 के फायदे

मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत हरदोई की हरियावां थाना पुलिस ने रविवार को ग्राम गाड़ीपुरवा मजरा अरुआ में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मां दुर्गा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने ‘नव दुर्गा, नव संकल्प- हर बेटी में शक्ति, हर कदम पर सुरक्षा’ थीम के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में 1090, 181 और 112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिस ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल
कार्यक्रम में साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की अपील की। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की मदद लेने का संदेश दिया।
पुलिस टीम रही मौजूद
इस अवसर पर उपनिरीक्षक राम अवतार, कांस्टेबल अमित और आदर्श तथा महिला आरक्षी संध्या, शिवांगी, रश्मि और शालिनी मौजूद रहीं। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।

Related Articles

Back to top button