Uncategorizedउत्तर प्रदेशदेश-विदेश

प्रयागराज में लखनऊ के तैराकों का जलवा, 33 पदकों से मचाई धूम; आरव शुक्ला ने अकेले जीते 5 गोल्ड

प्रयागराज में आयोजित सीआईएससीई रीजनल स्विमिंग चैंपियनशिप में लखनऊ के छात्रों ने 33 पदक जीतकर अपने लखनऊ का नाम रोशन किया है। 250 से अधिक खिलाड़ियों के बीच हुई इस कड़ी प्रतियोगिता में तैराकों ने 19 गोल्ड, 9 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इस चैंपियनशिप में अंडर-14 कैटेगरी के आरव शुक्ला का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उन्होंने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर फ्री-स्टाइल के साथ-साथ फ्री-स्टाइल रिले और मिडले रिले प्रतियोगिताओं में कुल 5 गोल्ड मेडल जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अन्य खिलाड़ियों में अंडर-17 बालिका वर्ग की दक्षिता सिंह ने बटरफ्लाई और मिडले रिले स्पर्धाओं में 4 गोल्ड, जबकि वंशिका श्रीवास्तव ने फ्री-स्टाइल स्पर्धाओं में 2 गोल्ड मेडल हासिल किए। बालक वर्ग में कुशाग्र श्रीवास्तव ने 3 गोल्ड मेडल, जबकि वंश प्रताप सिंह और प्रियांश श्रीवास्तव ने 2-2 गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा इनाया अराफात, इनाया कौशिक और काव्या खन्ना ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में 1-1 गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह सभी सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैंपस के छात्र है। इस सफलता पर स्कूल की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने सभी होनहार खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button