Uncategorizedदेश-विदेश

34 हजार फीट पर संकट, भारतीय कैप्टन ने बचाई 174 यात्रियों की जान! PM मोदी ने कहा- ‘नायक’, नेतन्याहू ने जताया आभार

आसमान में उड़ते एक विमान में अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ। जिसने सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी। उनके साहस और सूझबूझ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की और उन्हें ‘नायक’ बताया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें ”नायक” करार दिया और कहा कि उनके साहस पर देश को गर्व है।
PM मोदी ने कैप्टन मच्छार की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और ”बड़ी त्रासदी” टाली। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। उन्होंने कहा, ”मैं उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
जब 34 हजार फीट से अचानक नीचे आने लगा विमान
मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। बुधवार रात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें ”सच्चा नायक” बताया। नेतन्याहू ने कहा, ”चाकू से हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया, हमलावर का प्रतिरोध किया तथा कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्री तथा चालक दल के सदस्य हमलावर को काबू में कर पाए। इससे हवा में एक भयावह दुर्घटना टल गई।”
नेतन्याहू ने भी की जमकर तारीफ
इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, ”उन्होंने इजराइली नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाई। मैं कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह सच्चे नायक हैं।” उन्होंने कहा, ”असाधारण बहादुरी दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को मेरा सलाम।”

Related Articles

Back to top button