Uncategorizedदेश-विदेश

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज

अक्टूबर में किताबों और मशहूर कहानियों पर आधारित कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें डरावनी कहानियों से लेकर रहस्य और अपराध की कहानियां तक शामिल हैं। अगर आपको किताबों पर बनी फिल्में और सीरीज पसंद हैं, तो इस महीने आने वाली इन चार रिलीज पर नजर रख सकते हैं।
कैरी
द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस, ब्लाई मैनर और मिडनाइट मास के लिए मशहूर माइक फ्लैनागन, स्टीफन किंग की मशहूर डरावनी कहानी कैरी को नई पीढ़ी के लिए एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। कैरी 7 अक्टूबर को अमेजम प्राइम वीडियोज पर रिलीज होगी।
अदर मॉमी
अदर मॉमी एक डरावनी फिल्म है, जिसमें जेसिका चैस्टेन एक ऐसी अलौकिक शक्ति का किरदार निभा रही हैं, जो एक छोटी लड़की की मां का रूप ले लेती है। यह फिल्म जोश मैलरमैन की 2024 में आई किताब पर आधारित है। अदर मॉमी 9 अक्टूबर को अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यागा
यागा एक कनाडाई रहस्य और डरावनी कहानी वाली सीरीज है। इसमें हीटेड राइवलरी के स्टार हडसन विलियम्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज कैट सैंडलर के नाटक पर आधारित है और बाबा यागा की स्लाविक लोककथा से प्रेरित है। यागा 23 अक्टूबर को क्रेव और एएमसी+ पर रिलीज होगी।
नॉक्टरन
नॉक्टरन एक अपराध पर आधारित सीरीज है। इसकी कहानी एक छोटे शहर के पूर्व हत्या जांच अधिकारी की है, जहां एक सीरियल किलर का खतरा मंडरा रहा है। यह सीरीज लार्स केपलर की लाज़रस और द सैंडमैन किताबों पर आधारित है। नॉक्टरन 30 अक्टूबर को एप्पल टीवी पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button