Uncategorizedदेश-विदेश

WorldSkills Shanghai में भारत की बड़ी छलांग, 10वें स्थान पर रही Team India; जीते 6 सिल्वर मेडल

चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं WorldSkills Competition 2026 में भारत ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 10वां स्थान हासिल किया। Team India ने प्रतियोगिता में 6 सिल्वर मेडल और 20 Medal for Excellence अपने नाम किए। WorldSkills Lyon 2024 में भारत 13वें स्थान पर रहा था, जहां देश को 4 ब्रॉन्ज मेडल और 12 Medal for Excellence मिले थे।
इन छह भारतीयों ने जीते सिल्वर मेडल
WorldSkills Shanghai में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वालों में बेकरी में स्मृति नांबियार, डेंटल प्रोस्थेटिक्स में मोहम्मद सलाम, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिजाइन में कोविद अजय गंग्राडे, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में पार्थ वोहरा, लॉजिस्टिक्स एंड फ्रेट फॉरवर्डिंग में मेहरून्निसा बेगम और रिटेल सेल्स में सानिया जोशी शामिल हैं। इन उपलब्धियों में क्रिएटिव, तकनीकी और सर्विस सेक्टर से जुड़ी अलग-अलग स्किल्स शामिल हैं। बेकरी में सिल्वर मेडल जीतने वाली स्मृति नांबियार को Best of Nation के सम्मान से भी नवाजा गया।
70 भारतीय युवाओं ने 63 स्किल्स में लिया हिस्सा
छह दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 27 सितंबर 2026 तक शंघाई में आयोजित हुई। इसमें करीब 70 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से ज्यादा युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत ने इस बार अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा था। 70 प्रतियोगियों ने 63 स्किल कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व किया। इनमें उभरती तकनीक, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, क्रिएटिव इंडस्ट्री और स्पेशलाइज्ड सर्विस सेक्टर की स्किल्स शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button