Uncategorized

गाजियाबाद में सीएम योगी की पदयात्रा : बोले- लोकतंत्र को अराजकता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ पदयात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के मंच पर पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। योगी के भाषण की शुरुआत होते ही वहां मौजूद लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कृष्ण और महादेव के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री से पहले गाजियाबाद के सांसद, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और मुरादनगर के विधायक अजीतपाल त्यागी ने मंच से अपनी बात रखी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी इंडी गठबंधन पर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित देश की राष्ट्रीय शक्ति है, लेकिन जनता द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन की ओर से भारतीय लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने बताया कि वह लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। योगी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता के विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ भाजपा के राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button