Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का हाल ही में दिल्ली में पहला कॉन्सर्ट आयोजित हुआ है। गायक ने अपना पहला ‘ऑरा इंडिया टूर’ दिल्ली से शुरु किया है। इस टूर का पहला कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में हुआ। असल में इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़ जमा हुई है। दिलजीत के कॉन्सर्ट के कई सारे ब्यूटीफुल मूवमेंट देखने को मिले हैं। इस बीच, सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट की कई सारी झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही इन्होंने एक पोस्ट लिखी है।
दिलजीत की पोस्ट में क्या है?
हाल ही में दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह खुद में डूबे हुए परफॉर्म कर रहे हैं। डांस कर रहे हैं। बच्चों के साथ खेल रहे हैं। फैंस का वेलकम कर रहे हैं। वहीं, अपना स्वैग भी दिखा रहे हैं।
दिलजीत ने लिखी शायरी
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘दिल्ली के फैंस आप लोगों का बहुत शुक्रिया। आप हमेशा सपोर्ट करते हो। इंडिया टूर जब भी शुरु होगा, यहीं से शुरु होगा। वो कहते हैं ना ‘मुद्दई लाख बुरा चाहें तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर ए खुदा होता है।”




