Uncategorizedदेश-विदेश

भदोही के हुनर को ग्लोबल बाजार से जोड़ रही योगी सरकार, 1,340 करोड़ की 112 परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार भदोही के पारंपरिक हुनर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जुटी है। इसके लिए हुनर को विकास, बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात 2.27 गुना बढ़ा है। अब यह आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन चुका है।योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बढ़ते निर्यात में भदोही के कालीन उद्योग की बड़ी भूमिका है। भदोही के कारीगरों के हाथों से तैयार कालीनों की दुनियाभर में मांग है। इससे प्रदेश के पारंपरिक हुनर को वैश्विक मंच पर पहचान मिली है।

Related Articles

Back to top button