Uncategorized

 33 साल पहले आई Sanjay Dutt की वो ब्लॉकबस्टर, शूटिंग के दौरान ही गए जेल

साल 1993 संजय दत्त (Sanjay Dutt) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उस दौरान न सिर्फ वह अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे, बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल मची हुई थी। 33 साल पहले वह कौन सी फिल्म थी, जिसकी शूटिंग के दौरान संजय दत्त को जेल जाना पड़ा था? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

रिलीज से पहले ही जेल पहुंच गए थे ‘खलनायक’
द बॉलीवुड रेडियो की खबर के मुताबिक, 33 साल पहले जब संजय दत्त जब अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘खलनायक’ की शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान एक बड़ा बवाल हो गया था। फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट होने के बाद अभिनेता को 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस में अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल जाना पड़ा था।

जिस वक्त संजय दत्त जेल गए थे, उस दौरान फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा था और एक आखिरी कोर्ट सीन शूट होना बाकी था। इस भारी विवाद के बीच बॉलीवुड में यह फुसफुसाहट शुरू हो गई थी कि अब ‘खलनायक’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी।

संजय दत्त के जेल जाने के बाद इस फिल्म के विरोध में कई जगह प्रदर्शन भी हुए। हालांकि, इस विवाद के बीच ही निर्देशक सुभाष घई ने मौके पर चौका मारते हुए फिल्म कई जगहों पर फिल्म का शानदार प्रीमियर रखा। रिपोर्ट्स की मानें तो, जमानत पर बाहर आने के बाद जब संजय दत्त अपनी को-स्टार माधुरी दीक्षित के साथ इस प्रीमियर पर पहुंचे, तो फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सुभाष घई को हो गया था इस बात पर यकीन
संजय दत्त को जिस तरह से प्रीमियर पर दर्शकों का प्यार मिला, उससे सुभाष घई को यह यकीन हो गया था कि यह फिल्म फ्लॉप नहीं होगी। उन्होंने संजय दत्त की निजी जिंदगी को लेकर चल रहे विवाद का पूरा फायदा उठाते हुए इस फिल्म को 6 अगस्त 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया।

संजय दत्त की उस वक्त बनी ‘नेगेटिव इमेज’ के साथ ही, फिल्म में उनके ‘बल्लू बलराम’ के किरदार को पर्दे पर देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड थे। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ‘खलनायक’ का बजट तकरीबन 3.75 करोड़ रुपये के आसपास था और इस मूवी ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 24 करोड़ रुपये और इंडिया में 12 करोड़ रुपये के आसपास का धांसू नेट कलेक्शन किया था।

Related Articles

Back to top button