Uncategorized

IPL में छुट्टी मनाने आते हैं पैट कमिंस, नहीं देते SRH को प्राथमिकता

अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल-2026 के प्लेऑफ में पहुंचाने वाले कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि भारतीय टी20 लीग कभी भी उनकी प्राथमिकता नहीं है और न ही भविष्य में रहेगी।

कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद ने तीन में से दो सीजनों में प्लेऑफ में जगह बनाई है। उनकी कप्तानी में ही टीम ने साल 2024 के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन जीत नहीं पाई थी। पिछले साल टीम का प्रदर्शन खराब रहा था, लेकिन इस सीजन एक बार फिर ये टीम खिताब की दावेदार दिख रही है और प्लेऑफ में जगह बना चुकी है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम है प्राथमिकता

कमिंस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट, खासकर टेस्ट क्रिकेट है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है। मेरी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट है। खासकर टेस्ट क्रिकेट। एक टेस्ट कप्तान के तौर पर, मैं नहीं चाहता कि मैं टेस्ट क्रिकेट मिस करूं। मैं चाहता हूं कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए जितने मैच खेल सकता हूं खेलूं।”

आईपीएल है हॉलीडे ब्रेक

कमिंस ने कहा कि आईपीएल उनके लिए हॉलीडे ब्रेक है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान ने कहा, “आईपीएल इसलिए अच्छा है क्योंकि ये हमारे हॉलीडे ब्रेक में आता है। इसमें खेलने का ये एक कारण है, लेकिन मेरा मेन फोकस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट है। मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में ये बदलने वाला है।”

कमिंस आईपीएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत में नहीं खेले थे। वह चोट के कारण परेशान थे। इसी कारण ईशान किशन ने टीम की कप्तानी की थी। कमिंस फिट होकर लौटे हैं और अपनी टीम को सफलता दिला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button