Uncategorizedदेश-विदेश

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों के लिए वोटिंग जारी

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इन चुनावों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 150 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 5.32 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता हैं, जिनमें 1,46,611 महिलाएं और 37 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। उन्होंने बताया कि जिन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त होने वाला है।

Related Articles

Back to top button